logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

*जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न*

जय प्रकाश त्रिपाठी
जिला संवाददाता, सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर/
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा स्वगणना के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व 07 मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना फार्म भरे जाएंगे। इस अवधि में जनपद के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार स्वगणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से census.gov.in/se वेबसाइट पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि गणनाकारों एवं पर्यवेक्षकों का समयबद्ध एवं समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्धारित प्रारूप के अनुसार सही एवं सटीक जानकारी संकलित हो सके। साथ ही, जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि को गंभीरता से लिया जाएगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जनसामान्य को स्वगणना के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। ग्राम पंचायतों, नगर निकायों एवं संबंधित विभागों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक इस प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जनगणना निदेशालय उत्तर प्रदेश से नियुक्त नोडल अधिकारी नागेंद्र यादव, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0
4164 views

Comment