logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निमिषा कक्कड़ लाड द्वारा कार्यशाला आयोजित।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ निमीशा कक्कड़ लाड
द्वारा कार्यशाला आयोजित।


रिपोर्टर
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर नि. प्र वनिता विहार मंडल द्वारा 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' एवं 'चैत्रगौरी हल्दी-कुमकुम' का भव्य आयोजन
अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दोहरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य परंपरा के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था

​​कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध दंत विशेषज्ञ। डॉ. निमिषा कक्कड़ लाड उपस्थित थीं। संस्था की अध्यक्षा सौ. माधुरी नंदन कुलकर्णी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉक्टर निमिषा का आत्मीय स्वागत किया

दंत स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन

​डॉ. निमिषा कक्कड़ ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए दांतों की विभिन्न बीमारियों, उनसे होने वाली तकलीफों और उनके सटीक उपचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में दांतों की देखभाल कैसे करें और क्या सावधानियां बरतें, इस विषय पर सम्पूर्ण मार्गदर्शन किया

​प्रश्न-उत्तर सत्र : सदस्यों के मन में स्वास्थ्य से जुड़ी कई शंकाएं थीं, जिनका निराकरण डॉ. निमिषा ने बड़ी आत्मीयता से किया। डॉ के सरल सुझावों और परामर्श से सभी सदस्य अत्यंत संतुष्ट एवं प्रसन्न नजर आए।


​अध्यक्षीय संबोधन एवं संकल्प

संस्था की अध्यक्षा सौ. माधुरी कुलकर्णी ने अपने संबोधन में कहा कि केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी आज के समय में उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के और भी सेमिनार आयोजित किए जाएंगे

​ कार्यक्रम का कुशल संचालन नीलम श्रॉफ द्वारा किया गया
कार्यक्रम के अंत में सौ. अनुराधा मुजुमदार ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते
हुए आभार प्रदर्शन किया

विशेषता इस आयोजन ने महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पारंपरिक मेल-मिलाप का एक सुंदर अवसर प्रदान किया

31
333 views

Comment