logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खिलचीपुर में 'लैंड जिहाद' का हल्ला! दशहरा मैदान की जमीन पर रातों-रात ठोक दिए खंभे

रिपोर्ट महेश मालाकार
खिलचीपुर: शहर के दशहरा मैदान के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने देखा कि जिस जमीन पर कल तक गाड़ियाँ पार्क होती थीं, वहां रातों-रात सीमेंट के खंभे और कटीले तार खड़े कर दिए गए हैं। भू-माफियाओं के इस दुस्साहस ने पूरे इलाके में 'चर्चाओं का बाजार' गर्म कर दिया है।
🔥 क्या है पूरा माजरा?
आरोप है कि हाईवे किनारे की बेशकीमती जमीन को हथियाने के लिए 'तरमीम' (जमीन के रिकॉर्ड में फेरबदल) का पुराना खेल चल रहा है। चर्चा है कि गांव की सस्ती पथरीली जमीन खरीदकर उसे कागजों की बाजीगरी से हाईवे की प्राइम लोकेशन पर शिफ्ट कर दिया गया।
📞 फोन पर तकरार: "मैडम, ये लैंड जिहाद है!"
मामले ने तब राजनीतिक तूल पकड़ लिया जब भाजपा नेता विजय शर्मा 'बंटी' ने सीधे एसडीएम अंकिता जैन को फोन लगा दिया। बंटी ने तल्ख तेवर में कहा:
"मैडम, खिलचीपुर के सनातनी नाराज हैं। यहाँ पूरी तरह 'लैंड जिहाद' चल रहा है। दशहरा मैदान की जमीन पर कब्जा हो रहा है, तुरंत सख्ती कीजिए वरना पार्षद आपके दफ्तर में आकर बैठ जाएंगे।"
👩‍़⚖️ प्रशासन का एक्शन
एसडीएम अंकिता जैन ने मोर्चा संभालते हुए बताया कि शिकायत से पहले ही तहसीलदार और सीएमओ की टीम मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया गया है।
खास बातें:
पार्किंग का संकट: यही वह जगह है जहाँ दशहरे पर हजारों गाड़ियाँ खड़ी होती हैं।
कोर्ट का पेंच: खबर है कि इस सर्वे नंबर का मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है।
जांच जारी: फिलहाल खंभे तो गड़ गए हैं, लेकिन प्रशासन ने आगे के निर्माण पर 'ब्रेक' लगा दिया है।
बड़ा सवाल: क्या खिलचीपुर के इस 'कागजी खेल' के पीछे के असली खिलाड़ी बेनकाब होंगे या कटीले तारों के पीछे सच दबा रह जाएगा?

3
72 views

Comment