logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिथौरागढ़ नगर निगम ने सीवर सफाई के लिए आधुनिक सक्शन मशीन का किया सफल परीक्षण

पिथौरागढ़ | 7 अप्रैल 2026
नगर निगम पिथौरागढ़ ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आधुनिक सीवर सक्शन मशीन वाहन का सफल परीक्षण किया। यह पहल शहर में सीवर निकासी और सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी, तेज और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से की गई है।
नगर निगम के अनुसार, नई तकनीक के इस्तेमाल से अब सीवर सफाई कार्य पहले की तुलना में अधिक सुचारू ढंग से किया जा सकेगा। इस मशीन के आने से सफाई कर्मियों को सीधे सीवर में उतरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
महापौर कल्पना देवलाल ने कहा कि इस सुविधा से शहरवासियों को अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सीवर निस्तारण में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, नगर में स्वच्छता व्यवस्था को भी नया आयाम मिलेगा।
उन्होंने बताया कि सफल परीक्षण के बाद जल्द ही आवश्यक दस्तावेजीकरण और औपचारिकताएं पूरी कर इस मशीन को जनसेवा के लिए नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर भाटकोट वार्ड पार्षद डेरिक वार्सन, नेड़ा-बस्ते वार्ड पार्षद दिनेश कापड़ी, न्यू तिलढुकरी वार्ड पार्षद नीरज कोठारी, सफाई हेड विकास कुमार सहित नगर निगम के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
नगर निगम की यह पहल न केवल सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा और शहरवासियों की सुविधा दोनों को सुनिश्चित करेगी।

18
279 views

Comment