logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध कब्जा कर बनाया गया पक्का मकान ध्वस्त।

चंदौली: जनपद के चकिया क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वन भूमि पर बनाए जा रहे पक्के मकान को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चकिया रेंज के मुजफ्फरपुर बीट अंतर्गत हथिनी वन ब्लॉक के कंपार्टमेंट नंबर 2 ए क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कराया जा रहा था। मामला चंद्रप्रभा वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण विभाग ने इसे गंभीरता से लिया।
सूचना मिलने पर चकिया रेंजर अश्विनी चौबे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बनाए जा रहे निर्माण को तत्काल ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया गया।
रेंजर अश्विनी चौबे ने बताया कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी कर वन भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी, जिस पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी वन भूमि पर किसी तरह का अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाया गया तो उसके खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों के बीच दहशत का माहौल है, वहीं आम लोगों ने इस कदम को सराहनीय बताया है।

7
2326 views

Comment