बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन के कहने पर 1-2 लोगों को टिकट दिया, तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन के कहने पर 1-2 लोगों को टिकट दिया, तेजस्वी यादव
पार्टी के एक कार्यक्रम को लेकर रांची पहुंचे तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के किसी भी दल को दरकिनार नहीं किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कहने पर एक-दो लोगों को भी टिकट दिया गया।
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन के कहने पर 1-2 लोगों को टिकट दिया, तेजस्वी यादव
झारखंड में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच चल रही खींचतान के बीच राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। पार्टी के एक कार्यक्रम को लेकर रांची पहुंचे तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के किसी भी दल को दरकिनार नहीं किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कहने पर एक-दो लोगों को भी टिकट दिया गया।
दोनों दलों के नेताओं में हो चुकी है जुबानी जंग
बता दें कि बिहार चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले झामुमो ने तब अपनी नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया था कि राजद ने पार्टी को एक भी सीट नहीं दी। इसे लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी देखी गई थी। राजद नेता ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार रांची पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखा गया। वे पार्टी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें:
झारखंड में 2338 करोड़ की जलापूर्ति योजनाओं में पाई गई गड़बड़ी!
झारखंड में हम मजबूत होंगे, तो इंडिया…
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। जब वे संगठन के लिए मजबूती के साथ मेहनत करते हैं, तो बहुत ही खुशी होती है। अब हमारा लक्ष्य पार्टी और संगठन को मजबूत कर लालू जी की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जब हम मजबूत होंगे तो इंडिया गठबंधन मजबूत होगा।
जानिए बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम
आपको बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों में एनडीए ने स्पष्ट बढ़त हासिल की थी। भाजपा ने सबसे ज्यादा 89 सीटें जीतीं थीं, जबकि सहयोगी जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें मिलीं थीं। चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19 सीटें हालिंल कीं, जीतन राम मांझीं की पार्टी ने 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें:
नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदना है? जानिए कीमत, साइज, शर्तें जैसी जरूरी बातें
मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की! महिला ने पति को छोड़कर प्रेमी का थामा हाथ
वहीं महागठबंधन की बात करें तो उसका प्रदर्शन कमजोर रहा। राजद को सिर्फ 25 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफि इंडिया को 2 और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 5 सीटें जीतीं। अन्य दलों में इंडियन इन्क्लुसिव पार्टी, माकपा और बसपा को एक-एक सीट मिली।