logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*भीषण गर्मी में स्कूलों की समयावधि को लेकर शिक्षक संघ ने उठाई मांग, ज्ञापन सौंपा।*

छबड़ा: प्रदेश में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी (SDM) एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गर्मी के इस विकट दौर में विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव एवं राहत प्रदान करने की मांग की गई है।संघ ने बताया कि वर्तमान में पड़ रही तेज गर्मी के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों एवं शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो गया है,जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई है कि विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर सुबह का समय निर्धारित किया जाए अथवा अवकाश घोषित किया जाए, ताकि भीषण गर्मी से राहत मिल सके। साथ ही पेयजल,पंखे एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की भी बात कही गई।शिक्षक संघ का कहना है कि यदि समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया गया तो बच्चों एवं शिक्षकों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। संघ ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है।इस दौरान शिक्षक संघ के रमेश चन्द वर्मा अध्यक्ष,हरनारायण मंत्री,सदस्य अशोक मीणा,हंसराज मीणा,महेंद्र सिंह ढाका कमलेश कुमार मीणा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

591 views

Comment
  • Shankar Lal Nagar

    बहुत सुंदर मांग मित्रो।