logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए फ्री में लगेंगे वैक्सीन चेयरमैन राकेश जायसवाल ने फीता काट कर किया शुभारंभ


बृजमनगंज, महाराजगंज

भारत सरकार द्वारा जारी HPV वैक्सीन का शुभारंभ आज आदर्श नगरपंचायत स्थित सीएचसी बृजमनगंज पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत बृजमनगंज अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया उन्होंने बताया कि 14 से 15 साल की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए फ्री में लगाई जाएगी वैक्सीन इसके बारे में पूरी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुशील गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए किशोरियों के लिए राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) निःशुल्क टीकाकरण होगा. इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा इसमें 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को शामिल करना है. सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है, और इसके कारण हर साल 40 हजार से अधिक महिलाओं की मौत हो जाती है। इसी खतरे को कम करने के लिए देश में पहली बार बड़े पैमाने पर HPV टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत टीका पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा. स्वस्थ नारी की सोच को साकार करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है इस दौरान BCPM विनोद कुमार, गणेश कुमार, एचईओ देवेन्द्र कुमार, भार्गव, भूषण, सभासद झिनक विश्वाकर्मा, अनिल मणि, लव कुश पाण्डे सहित सैकड़ो आशा कार्यकर्ती मौजूद रहे l

12
257 views

Comment