logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस विज्ञप्ति गोड्डा पुलिस दिनांक: 07.04.2026 थाना: पथरगामा दिनांक 03.04.2026 को पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँधीग्राम महुआसोल के समीप राष्ट्रीय र

प्रेस विज्ञप्ति
गोड्डा पुलिस
दिनांक: 07.04.2026
थाना: पथरगामा
दिनांक 03.04.2026 को पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँधीग्राम महुआसोल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग NH-133 पर मोटरसाइकिल से पथरगामा से गोड्डा जा रहे एक व्यक्ति से दो मोटरसाइकिल पर सवार 05 अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर ₹4,50,000/- (चार लाख पचास हजार रुपये) की लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
इस संबंध में आवेदक कमल किशोर सिंह (पिता – स्व. हरेन्द्र प्रसाद सिंह), निवासी – शिवपुर वार्ड नं०-02, थाना – गोड्डा नगर, जिला – गोड्डा के लिखित आवेदन के आधार पर पथरगामा थाना कांड सं0-41/26, दिनांक 03.04.2026, धारा 310(2) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा द्वारा मामले के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लूट की राशि की बरामदगी हेतु एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
गठित एसआईटी द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सफल उद्भेदन किया गया तथा कांड में संलिप्त निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया:
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त:
युगल किशोर यादव, उम्र 23 वर्ष, पिता – खगेश यादव, निवासी – बोहा
कृष्णा यादव उर्फ जगा, उम्र 34 वर्ष, पिता – स्व. सुरेश यादव
संजीव कुमार यादव उर्फ घोल्टा, उम्र 24 वर्ष, पिता – निर्भय यादव
ब्रह्मदेव तान्ति उर्फ विष्णु कुमार तान्ति, उम्र 22 वर्ष, पिता – स्व. श्रीमान तान्ति, निवासी – तुलसीकित्ता
सूरज कुमार भगत, उम्र 34 वर्ष, पिता – प्रमोद भगत, निवासी – कोहवारा
(सभी निवासी – थाना पथरगामा, जिला गोड्डा)
🔹 बरामदगी:
₹4,06,700/- (चार लाख छह हजार सात सौ रुपये) नगद
01 देशी कट्टा
01 गोली
01 मोटरसाइकिल
🔹 छापेमारी टीम:
पु०नि० विष्णुदेव चौधरी, पुलिस निरीक्षक, पथरगामा प्रभाग
पु०अ०नि० शिवदयाल सिंह, थाना प्रभारी, पथरगामा
पु०अ०नि० पंकज कुमार
पु०अ०नि० रवि किस्कू
पु०अ०नि० योगेश प्रसाद यादव
स०अ०नि० गौरव कुमार
स०अ०नि० नारद कुमार
स०अ०नि० ज्योति कुमार तिवारी
स०अ०नि० रामनरेश यादव
तकनीकी शाखा
सशस्त्र बल

8
4285 views

Comment