अपने पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजन किया।
अपने पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम का कार्यक्रम का आयोजन किया
रिपोर्टर -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम संपन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारीयों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रत्येक माह में 10 मिनट का कार्यक्रम का 35 वां तथा बुरहानपुर शहर में 08 अतिरिक्त कार्यक्रम सहित यह 43 वां कार्यक्रम था।*
बुरहानपुर शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गोपाल दास टीकम दास गुजराती के सुपुत्र सुनील गुजराती के निवास स्थान पर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम वीरांगना श्रीमती ताराबेन राधाकृष्ण शाह की अध्यक्षता में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र, फिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गोपालदास टीकमदास गुजराती के चित्र पर पुत्रवधू श्रीमती रेणु सुनील तथा श्रीमती संध्या सुधीर द्वारा माल्यार्पण के पश्चात तिरंगा झंडा लहराया जाने के साथ-साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन गण मन के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जीवन परिचय का उल्लेख कर भारत माता की जय,वंदे मातरम,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहे के नारे लगाए गए।
श्रीमती शिल्पा जयकुमार दलाल द्वारा स्वतंत्रता सेनानी गोपालदास गुजराती के जीवन परिचय में बताया गया कि अहिंसक आंदोलन के दौरान भी निहत्थे स्वतंत्रता सेनानियों पर धोखे से किये गोलीचालन में चार स्वतंत्रता सेनानी गंभीर रूप से घायल होकर बाबूराव थोरात चन्द्रपुर महाराष्ट्र एवं महतोष नंदी कलकत्ता पश्चिम बंगाल शहीद हो गये थे । शहीद बाबूराव थोरात को स्वतंत्रता सेनानी गोपालदास गुजराती अपने कंधे पर उठाकर अस्पताल ले जाने कैम्प तक लेकर आयें थे। कि संक्षिप्त जानकारी दी जाकर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रोग्राम से देश भर में स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों को पूरा सम्मान मिलने के अवसर प्राप्त होने लगे हैं। जिले के पाठ्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन परिचय को शामिल कर प्रत्येक सप्ताह एक स्वतंत्रता सेनानी का जीवन परिचय विद्यालय में एक कार्यक्रम के तहत पढ़ाया जाना चाहिए।
बुरहानपुर शहर के लिए गौरव की बात है कि हमारे शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सुपुत्र सुनील गोपालदास गुजराती को राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
उपस्थित सदस्य द्वारा सुनील गोपाल गुजराती के लिए आप इसी प्रकार राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर रहें। आपकी यह नई यात्रा देश के लिए प्रेरणापुंज बनेगी की कामना की गई।
आज के इस कार्यक्रम में श्रीनारायण तिवारी, जगदीशसिंह हजारी, राजेश शाह, नरेन्द्र बनोरिया, श्रीमती रेणु सुनील गुजराती, श्रीमती संध्या सुधीर गुजराती, श्रीमती किरण सचेन्द्र शाह, दिनेश शत्रुघ्न चौहान, महेंद्र भारत सिंह राजपूत, श्रीमती शिल्पा जयकुमार दलाल, दिनेश दगड़ू वानखेड़े,गणेश शत्रुघ्न चौहान, कुमारी आयुषी शैलेश शाह, ऋषिकेश गजेन्द्र सिंह ठाकुर,अंश जयकुमार दलाल, विराज गौरव शाह, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।