logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

11 एनडीआरफ की आरआरसी गोरखपुर में नये डिप्टी कमांडेंट ने संभाली कमान

गोरखपुर । एन. डी. आर. एफ. की 11वीं बटालियन जिसका कार्य क्षेत्र उत्तरप्रदेश एवं मध्य प्रदेश के कुल 95 ज़िलों तक विस्तृत है, के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र (आरआरसी ) गोरखपुर में नये डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल ने कमान सँभाला। गोरखपुर में पद भार सँभालते ही प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाक़ात के क्रम में जिलाधिकारी श्री दीपक मीना एवं ज़िला कप्तान डा. कौस्तुभ से आपदा रिस्पांस एवं राहत में एनडीआरएफ़ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
श्री विनीत सिंह अपर ज़िलाधिकारी (वित्त राजस्व), एवं श्री गौतम गुप्ता ( आपदा विशेषज्ञ) से अपादा न्यूनीकरण , राहत बचाव, जन जागरूकता, समुदायिक क्षमता निर्माण और आगामी मानसून सीजन की तैयारियों जैसे गंभीर विषयों पर गहन चर्चा और विमर्श किया साथ ही ज़िला आपात प्रचालन केंद्र ( EOC) में भ्रमण कर कार्यप्रणाली को समझा और प्रशासन तथा अन्य सिस्टर एजेंसीज़ के साथ बेहतर तालमेल पर ज़ोर दिया। आपदा मित्रों के माध्यम से संचालित किये जा रहे ईओसी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह एक नवाचार है।
विदित है कि श्री अनिल कुमार पाल, डिप्टी कमांडेंट पूर्व में लखनऊ में पदस्थ होकर मध्य उत्तरप्रदेश की ज़िलों में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।एनडीआरएफ़ में इनका लंबा अनुभव है। इन्होंने विभिन्न आपदा आपरेशंस, ट्रेनिंग जागरूकता कार्यक्रमों का सफल समन्वय और संचालन किया है।
डिप्टी कमांडेंट श्री अनिल पाल पर अब गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तरप्रदेश के तराई एवं सीमांत ज़िलों में आपदा रिस्पांस और राहत बचाव की ज़िम्मेदारी है।उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें किसी भी प्रकार की अपादा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन के समन्वय के साथ पूरी तरह से तैयार है।

1
0 views

Comment