logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खानपुर गांव में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खानपुर कलां 7 अप्रैल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय , खानपुर कलां द्वारा ‘उन्नत भारत अभियान’ के अंतर्गत खानपुर गांव में एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय की एक प्रमुख पहल के तहत आयोजित किया गया, जिसमें खाद्य एवं पोषण विभाग, सेंटर फॉर सोसाइटी-यूनिवर्सिटी इंटरफेस एंड रिसर्च  तथा यूबीए सेल का संयुक्त सहयोग रहा।कार्यक्रम की शुरुआत एक जागरूकता रैली से हुई, जिसे विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए इस वर्ष की वैश्विक थीम “ टुगेदर फॉर हेल्थ स्टैंड विथ साइंस " को रेखांकित किया।छात्राओं ने जागरूकता रैली और एनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके साथ ही पीएचडी और बीएएमएस छात्रों द्वारा मातृ स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, सुपरफूड्स तथा टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तकनीकी प्रस्तुतियां दी गईं।इस अवसर पर इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षा प्राचार्य डॉ. सुषमा जोशी ने अपने संबोधन में वर्तमान जीवन शैली में स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो जोशी ने छात्राओं को बल्ड डोनेशन के बारे में विस्तार से बताया और एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से इसका महत्व बताया।  इस अवसर पर संस्थान की पूर्व छात्रा व वर्तमान में आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस भुबनेश्वर की डायटीशियन मोनिका सिंह ने “लाइफस्टाइल डिजीज” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग जैसी बीमारियों के कारण, प्रभाव तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उनका व्याख्यान अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।गांव की चौपाल में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन खाद्य एवं पोषण विभाग की अध्यक्षा प्रो. बीनू और डॉ. परविंदर कौर के मार्गदर्शन में तथा सीएसयूआईआर के निदेशक डॉ. नरेश भार्गव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में एम एस एम आयुर्वेद संस्थान के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, एम.एस सी. फूड एंड न्यूट्रिशन, पीएचडी एवं बीएएमएस के छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।फोटो कैप्शन :-01 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित रैली को हरी झंडी को दिखाकर रवाना करते कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव। 02 इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निग में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व आयोजक।  

20
784 views

Comment