logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सऊदी अरब में नियमों के विरुद्ध रह रहे विदेशियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। बीते एक सप्ताह में चले इस “मास क्रैकडाउन”

सऊदी अरब में नियमों के विरुद्ध रह रहे विदेशियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। बीते एक सप्ताह में चले इस “मास क्रैकडाउन” के दौरान सुरक्षा बलों और पुलिस ने 14 हजार से ज्यादा अवैध निवासियों को हिरासत में लिया है। साथ ही ऐसे लोगों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है, जो ईरान युद्ध को लेकर सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर टिप्पणी कर रहे हैं। कश्मीर के एक युवा को अमेरिका-ईरान युद्ध और अली खामेनेई से जुड़े पोस्ट के कारण गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में रखा गया है।

सऊदी अधिकारियों ने निवास,
श्रम और सीमा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ा दी है। नियम तोड़ने वालों के साथ-साथ उनकी मदद करने वालों पर भी कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। सऊदी गृह मंत्रालय के अनुसार 26 मार्च से 1 अप्रैल के बीच विभिन्न सरकारी एजेंसियों के संयुक्त निरीक्षण अभियान में कुल 14,242 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

0
200 views

Comment