logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अत्यंत दुःखद.. तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत? परिवार में मचा कोहराम बस्ती, उत्तर प्रदेश

अत्यंत दुःखद..
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत? परिवार में मचा कोहराम

यूपी,बस्ती। टिनिच क्षेत्र के गौर-वाल्टरगंज मार्ग पर शाम करीब 07 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के सांडी गांव निवासी हरिओम (20), पुत्र दुर्गेश ?सुल्तानपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया?

मिली जानकारी के अनुसार हरिओम अपने नाना अर्जुन मिश्रा की 8 अप्रैल को प्रस्तावित तेरहवीं कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र गांव-गांव जाकर वितरित कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
हरिओम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है?
सूचना मिलते ही टिनिच पुलिस चौकी प्रभारी हरि राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है?

5
189 views

Comment