हज यात्रा पर भेजने का झांसा 40 लोगों से ठगी की जांच में जुटी पुलिस---
रुड़की--हज यात्रा पर भेजने का झांसा देकर करीब 40 लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है ।
कि एजेंट ने प्रत्येक व्यक्ति 1.11लाख एडवांस लेकर हज यात्रा करने का भरोसा दिलाया, अब ईरान- इजरायल का युद्ध का हवाला देकर यात्रियों को भेजने से साफ इन्कार कर रहा है।
पीड़ितो की शिकायतों पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बंदा रोड निवासी अब्दुल समद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह हज यात्रा में जाना चाहता था। इसी दौरान गंग नहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी के एजेंट से संपर्क हुआ। जिसने1.11 लाख रुपए में हज हज यात्रा करने का भरोसा दिया। एजेंट की बातों में आकर उसने करीब दो माह पहले तय रकम उसे दे दी।
पीड़ित के अनुसार उसके अलावा करीब 40 अन्य लोगों से भी हज यात्रा के नाम पर लाखों रुपए की रकम ली गई। जब हाल ही में यात्रियों ने हज यात्रा की तैयारी और रवाना करने के बारे में पूछा एजेंट ने बताया बताया कि ईरान, इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के चलते अभी हज यात्रा पर भेजना संभव नहीं है।
आरोप यह है कि जब पीड़ितो मैं अपनी रकम वापस मांगी तो एजेंट ने कुछ दिन बाद पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन अब फोन उठाना बंद कर दिया है। इससे सभी पीड़ित परेशान हैं और अपने पैसे मिलने की उम्मीद पुलिस के चक्कर काट रहे हैं।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।