logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मालाखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित।

आईमा मीडिया 7 अप्रैल।
मालाखेड़ा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मालाखेड़ा में अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में न्यायिक मुख्यालय पीएलवी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) राज्य /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर द्वारा संचालित एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सहायता योजना, 2016 की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ितों को निःशुल्क कानूनी सहायता, उपचार एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाता है।
कार्यक्रम में डॉ. रतनलाल मीणा, डॉ. गायत्री महावर एवं डॉ. मनोज आर्या विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में 125 से अधिक लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को उपयोगी बताया।

8
205 views

Comment