logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंदौर समाचार, सुभाष चंद्र बोस मंडल में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” का आयोजन।

विधानसभा-1 के सुभाष चंद्र बोस मंडल में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” का आयोजन
विधानसभा-1 के सुभाष चंद्र बोस मंडल में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” के अंतर्गत प्रथम सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
कार्यक्रम के आगामी सत्रों को कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री सूरज केरो, श्री दिनेश सोनगरा, श्री राकेश डागोर, श्री अमरदीप मौर्य एवं श्री हिमांशु मालवीय ने संबोधित कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में मंडल नियंत्रक श्री सतीश कौशल, पार्षदगण श्री निरंजन सिंह चौहान, श्रीमती संध्या यादव, श्रीमती भावना, श्री मनोज मिश्रा, मंडल प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह चौहान, नगर पदाधिकारी श्री भूपेंद्र केसरी, श्रीमती मंजू ठाकुर, श्री गोविंद सिंह पंवार, श्री दीपक बागवान सहित वरिष्ठ नेता श्री अशोक चौहान, श्री चंदू नेता, श्री नारायण अग्रवाल, श्री योगेंद्र महंत, श्री वीरेंद्र गुप्ता, श्री जयदीप जैन, श्री सन्नी तिवारी, श्री कपिल शर्मा उपस्थित रहे।
वर्ग गीत श्री अरुण जाट, श्री संजय शर्मा, श्री भूपेंद्र पोद्दार, श्रीमती सुनीता जयपाल, श्रीमती कविता यादव, श्रीमती अंजना यादव, श्री मीका गोयल, श्रीमती दीपमाला यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया, वहीं वंदे मातरम् गीत बहन वंदना त्रिवेदी ने गाया।
कार्यक्रम में श्री अमित पालीवाल, श्री दिनेश शर्मा, श्री राजा यादव, श्री प्रिंसपाल टोंगिया, श्री राजकुमार शर्मा, श्री सचिन राठौर, श्री अनंत महंत, श्री विशाल पाटिल, श्री विक्की नीमा, श्री गौरी शर्मा, श्री मनोज जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। योग अभ्यास श्री मनोज जायसवाल द्वारा कराया गया।
मीडिया सहयोग में श्री दीपक बागवान, श्री मनीष उपाध्याय, श्री लोकेश उपाध्याय, श्री कुणाल जादम, श्री राहुल परमार, श्री शुभम चौहान का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सभी मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक उपाध्याय ने किया। अंत में मंडल अध्यक्ष श्री सावन वर्मा ने दोनों महामंत्री श्री मुकेश खाटवा एवं श्री अर्पित यादव के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।

1
0 views

Comment