जमशेदपुर: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज
जमशेदपुर के बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी की एक युवती ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए सिदगोड़ा शिव सिंह बागान एसडीएस टावर निवासी एन. हरीश पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे अपने परिवार वालों से भी मिलवाया। युवती का कहना है कि शादी की बात भी तय हो गई थी, लेकिन अब आरोपी और उसके परिजन शादी से इनकार कर रहे हैं।
इस मामले में युवती ने आरोपी के माता-पिता के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।