logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यर्थाथ हॉस्पिटल के वॉकाथान में दौड़ा आगरा वर्ल्ड हेल्थ डे के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब

आगरा, रविवार: वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर यर्थाथ हॉस्पिटल, आगरा द्वारा आयोजित वॉकाथान ने शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया। रविवार की सुबह आगरा के लोगों के लिए छुट्टी की सुबह न होकर “सेहतमंद सुबह” बन गई, जब हजारों की संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल होने के लिए हॉस्पिटल परिसर में एकत्रित हुए।


कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. नंदन सिंह, यर्थाथ ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. कपिल त्यागी तथा ग्रुप सीईओ अमित सिंह भी उपस्थित रहे।


वॉकाथान से पहले प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर ज़ुम्बा के माध्यम से फिटनेस के गुर सीखे। हजारों कदमों की ताल पर थिरकते लोगों ने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद शहरवासियों ने वॉकाथान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह कारवां जहां-जहां से गुजरा, वहां स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाता गया। इस आयोजन में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हुए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को साइकिल, ट्रैक सूट और घड़ी जैसे आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।


इस मौके पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने यर्थाथ हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा,

*“यह शहर में एक अलग तरह का कार्यक्रम है, जो वर्ल्ड हेल्थ डे के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। इससे शहरवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में मदद मिलेगी।”*


यर्थाथ ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कपिल त्यागी ने कहा,

वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर आयोजित यह वॉकाथान शहरवासियों में ‘सेहत से मोहब्बत’ का संदेश प्रसारित करने की एक सार्थक पहल है। यर्थाथ ग्रुप का सदैव प्रयास रहा है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बने। यदि लोग समय रहते अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव अपनाएं, तो वे अनेक बीमारियों से बच सकते हैं और एक स्वस्थ, सक्रिय जीवन जी सकते हैं।”

7
482 views

Comment