*ग्राम पंचायत थापुल इस्माइलपुर में चल रहे ऑनलाइन जनमत सर्वे के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण*
इस सर्वे में क्षेत्र के एक अत्यंत सम्मानित व्यक्
*ग्राम पंचायत थापुल इस्माइलपुर में चल रहे ऑनलाइन जनमत सर्वे के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण*
इस सर्वे में क्षेत्र के एक अत्यंत सम्मानित व्यक्ति राजकिशोर सैनी जी का नाम बिना उनकी औपचारिक अनुमति के केवल जनभावना और सुझावों के आधार पर शामिल कर दिया गया था, जिसके लिए हमें खेद है।
हालांकि, सर्वे प्रारंभ होने से पूर्व भी उनसे शिष्टाचार मुलाकात एवं सामान्य चुनावी चर्चा हुई थी, किंतु उन्होंने उस समय भी चुनाव लड़ने में कोई रुचि नहीं दिखाई थी। अब उन्होंने स्पष्ट रूप से यह भी अवगत कराया है कि वर्तमान में उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।
गौरतलब है कि जहां अन्य संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के माध्यम से इस ऑनलाइन वोटिंग में सहभागिता कर रहे हैं, वहीं सैनी जी ने स्वयं इस प्रक्रिया से पूर्णतः दूरी बनाए रखी है। उनका स्पष्ट मत है कि जब वे चुनाव लड़ने के इच्छुक ही नहीं हैं, तो इस प्रकार की वोटिंग में भाग लेना या अपने समर्थकों से वोट दिलवाना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है और उनके प्रति अनावश्यक भ्रम उत्पन्न हो सकता है।
गौरतलब हो कि डॉ. राजकिशोर सैनी जी पूर्व में इस ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रह चुके हैं और उनका कार्यकाल बेमिसाल रहा है। सर्व समाज में उनकी एक अलग पहचान, मजबूत छवि और गहरा सम्मान है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं और उनके कार्यकाल की सराहना करते हैं।
हम डॉ. राजकिशोर सैनी जी के इस स्पष्ट, सादगीपूर्ण, ईमानदार एवं सिद्धांतवादी दृष्टिकोण का पूर्ण सम्मान करते हैं।