logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राकेश बाबू जी के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में भव्य विदाई समारोह का आयोजन होटल वेदिका पैलेस में संपन्न हुआ।

औरैया - विकास खण्ड सहार के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कसाह के प्रधानाचार्य राकेश बाबू अपने लंबे और समर्पित सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।विदाई समारोह में उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें उनकी धर्मपत्नी कृषलता, पुत्र एवं पुत्रवधू सत्य व्रत वेदी और सीमा देवी रिंग गिफ्ट में भेंट की और शामिल रहे।इस विशेष अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश बाबू की सेवानिवृत्ति के साथ-साथ उनके नाती ओजल का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी आनंदमय हो गया।


इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की और भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।


उन्होंने भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते उनके सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की. मौके पर सेवानिवृत शिक्षक राजेश बाबू ने इस सम्मान समारोह के लिये सभी का आभार प्रकट किया. कहा कि,सेवाकाल के दौरान उन्हें अपने सहकर्मी शिक्षकों का पुरा सहयोग मिला. समारोह के दौरान सभी अतिथियों एवं परिवारजनों का सम्मान किया गया।।

1
516 views

Comment