logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाकोड़ा में महावीर इंटरनेशनल का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, सेवा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान

रिपोर्ट : शलारुख जोया

बालोतरा/नाकोड़ा। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मीट एवं प्रशिक्षण सम्मेलन का शुभारंभ नाकोड़ा के समीप राज रिजॉर्ट्स में उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुई।

अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर वीर अनिल कुमार बांठिया ने बताया कि सम्मेलन में नेतृत्व प्रशिक्षण, सम्मान समारोह एवं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित की जा रही है। मुख्य संयोजक वीर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने स्वागत भाषण में कहा कि सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार है तथा संगठन का उद्देश्य सेवा को जन-जन तक पहुँचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश टाटिया का अपेक्स एवं बालोतरा केंद्र द्वारा सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर सोहन लाल वैद्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेवा ही समाज को जोड़ने और मानवता को सशक्त बनाने का माध्यम है।

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल का प्रत्येक कार्य सेवा के मूल मंत्र पर आधारित और निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही संगठन के उद्देश्य को साकार करती है। मुख्य अतिथि जस्टिस प्रकाश टाटिया ने कहा कि समाज में वास्तविक परिवर्तन सेवा और संवेदनशीलता से ही संभव है।

इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर शांतिकुमार जैन, वीर पुष्प जैन, वीर रणजीत सिंह कुम्भट एवं वीर शांतिलाल कवाड ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन के स्वर्ण जयंती वर्ष में किए गए सेवा कार्यों की सराहना की।
सम्मेलन के दौरान ‘महावीर प्रवाह’ त्रैमासिक पत्रिका का अनावरण प्रधान संपादक शिल्पा बम्ब, सह-संपादक हस्तिमलजी बांठिया एवं संपादक दीपिका जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

25
1330 views

Comment