NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: युवक-युवती की मौके पर मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी
सिवनी। जिले के NH-7 जबलपुर रोड पर बंडोल के पास फिल्टर क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक लकी राय तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश भी तेज कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक और युवती बालाघाट जिले के निवासी थे। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।