logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चेन्नई में श्री राजपुरोहित ट्रस्ट कि नवीन कार्यकरिणी गठित

बेंगलुरू/चेन्नई (दलपतसिंह भायल) चेन्नई महानगर के साहुकारपेट क्षेत्र में स्थित समुद्र मुदली स्ट्रीट के खेतेश्वर भवन में श्री राजपुरोहित ट्रस्ट कि नवीन कार्यकरिणी -2026 का सर्वसहमति से चुनाव हुआ। जिसमें ट्रस्ट के जालोर एवं बाड़मेर जिले से 13 व सिरोही जिले से 5 ट्रस्टी सर्वसम्मति से चुने गए।श्री राजपुरोहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मिलकर सर्वसम्मति से इन 18 चयनित ट्रस्टीयों कि नवीन कार्यकरिणी समिति 2026 का गठन किया जिसमें ट्रस्ट के चैयरमेन पद पर शान्तिलाल धिंगडा मणादर,उपचैयरमेन पर हंसराज नानीवाल कैलाशनगर, प्रबन्ध न्यासी (मैनेजिंग ट्रस्टी) पर वचनसिंह नारनोणी सांथु,उप प्रबन्ध न्यासी (उप मैनेजिंग ट्रस्टी) पर छैलसिंह जागरवाल डकातरा एवं भीमराज जागरवाल बासडाधनजी,कोषाध्यक्ष पद पर किशोर सिंह उदेश ओटवाला, उपकोषाध्यक्ष पर डुंगरमलजी रायगुर जुंझाणी एवं गोरधनसिंह सेपाऊ भागली पुरोहितान सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए उनके अलावा 10 कार्यकारणी सदस्यों का भी चयन हुआ जिसमें बाबुलाल उदेश बासडाधनजी, जबरसिंह रावतोणी रेवतड़ा,भबुतमल रायगुर नून,दलपतसिंह जागरवाल मोदरान,भुरमल राजगुरु चडुआल, मोहनलाल रायगुर जावाल,बाबुलाल सांथुआ निम्बलाना, विजयराज उदेश धनाणी,नारायणसिंह व्यास, शंखवाली एवं हिरालाल सांथुआ मणादर चुने गए। सभी नये पदाधिकारियों ने दाता खेतेश्वर भगवान के दर्शन लाभ प्राप्त कर पद ग्रहण कर आगामी कार्यकाल में समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेकर शपथ ली तथा समाज के प्रबुद्धजनों एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी ।

67
2166 views

Comment