*सिविल सर्विस और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग, जानें ऐसी 4 सरकारी योजनाएं*
*AIMA Raju Gajbhiye(Sitaram) Social Media Activist/Journalist*
*सिविल सर्विस और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग, जानें ऐसी 4 सरकारी योजनाएं*
मुक्त में कोचिंग -
12वीं पास और ग्रेजुएट छात्र कर सकते हैं आवेदन, छात्रावास की सुविधा भीसिविल सर्विस और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग, जानें ऐसी 4 सरकारी योजनाएंये हैं कुछ प्रमुख संस्थान और स्कीमयूपीएससी, जेईई, नीट जैसी देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सिलेक्शन रेट 0.1 से लेकर अधिकतम 3% तक रहती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में जरूरमंद और मेधावी छात्रों को सही मार्गदर्शन और अच्छी कोचिंग नहीं मिल पाती। ऐसे विद्यार्थियों की मदद के लिए देश के कई केंद्रीय विश्वविद्यालय व सरकारी संस्थान मुफ्त कोचिंग की सुविधा देते हैं। इन योजनाओं का लाभ एससी, एसटी, ओबीसी के अलावा कमजोर आय वर्ग वाले छात्र उठा सकते हैं।
डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना और विश्वविद्यालयों की रेसिंडेशियल कोचिंग एकेडमी के जरिए UPSC, SSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। आइए जानते हैं इन प्रमुख योजनाओं के बारे में -
1. जामिया रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमीरेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी के तहत कुछ यूनिवर्सिटीज में विशेष कोचिंग सेंटर हैं, जहां अल्पसंख्यक, एससी, एसटी और महिलाओं को मुफ्त कोचिंग व छात्रावास की सुविधा सुविधा मिलती है। इसमें जामिया, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान हैं। जामिया में आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए देश के 13 शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है। पात्रता में स्नातक होना जरूरी है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 मई • प्रवेशपरीक्षा: 10 जुलाई www.admission.jmi.ac.in
(इंटरव्यू 16-31 जुलाई)
3. राजस्थानः CM अनुप्रति कोचिंग योजना राजस्थान सरकार की इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतिष्ठित संस्थानों से कोचिंग करवाई जाती है। चयनित छात्रों की पूरी फीस सरकार सीधे संस्थान को देती है। यदि छात्र कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाता है, तो उसे आवास और भोजन के लिए 40,000 रु. सालाना अतिरिक्त देते हैं। पात्रता 10वीं या 12वीं के अंक और पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपए तक है।
आवेदन: जुलाई-अगस्त, दिसं-जन. www.sso.rajasthan.gov.in
• कोर्स UPSC, नीट, जेईई क्लैट, बैंकिंग, RPSC, अन्य
2. डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय 31 केंद्रीय विवि के साथ यह योजना चलाता है। इसके तहत BHU, पंजाब, असम और इलाहाबाद विवि जैसे संस्थानों में निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसका लाभ एससी, एसटी और 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन' योजना से जुड़े छात्र ले सकते हैं। आवेदन के लिए 12वीं या यूजी जरूरी है। परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रु. तक होनी चाहिए।
आवेदन नवंबर से दिसंबर
ambedkarfoundation.nic.in
परीक्षा: UPSC, SSC, नीट, जेईई और आदि।
4. SPIPA गुजरात: सिविल सेवा प्रशिक्षण
सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (SPIPA) गुजरात सरकार का प्रमुख संस्थान है। यहां यूपीएससी की तैयारी के लिए आधुनिक लाइब्रेरी, मॉक टेस्ट और इंटरव्यू ट्रेनिंग दी जाती है। उम्मीदवार का गुजरात का मूल निवासी होना जरूरी है। यूजी या अंतिम वर्ष वाले फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा मप्र, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी इसी तरह की योजनाएं चल रही हैं।
आवेदन्द जून-जुलाई के दौरान ।
www.spipa.gujarat.gov.in
विशेषताः निशुल्क और नाममात्र शुल्क ।