logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीसीपी दक्षिणी का मोहनलालगंज थाने पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा

डीसीपी दक्षिणी का मोहनलालगंज थाने पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा
मोहनलालगंज। शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने सोमवार को मोहनलालगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की समस्त व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसीपी ने थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, बैरक, हवालात और मालखाना सहित विभिन्न अनुभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए उन्होंने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बैरकों की साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों की सुविधाओं तथा हवालात की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही मालखाने में रखे सामान के रख-रखाव और अभिलेखों की स्थिति की भी जांच की गई।
डीसीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की भी हिदायत दी।

0
0 views

Comment