logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली। व्यापारियों संग बैठक, सुनी समस्याएं, सुरक्षा का दिलाया भरोसा।

चंदौली। व्यापारियों संग बैठक, सुनी समस्याएं, सुरक्षा का दिलाया भरोसा।
चंदौली:व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने की। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
एसपी ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में एसपी आकाश पटेल ने कहा कि व्यापारी किसी भी समय अपनी समस्या पुलिस के समक्ष रख सकते हैं, जिसका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से संवाद को मजबूत बनाने और आपसी सहयोग से अपराध नियंत्रण में मदद करने की भी अपील की।
गोष्ठी में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पुराने कैमरों को दुरुस्त कराने और उन्हें हमेशा चालू रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में लगे और सक्रिय कैमरे अपराध की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर सहित जिले के व्यापारी, उद्यमी और सर्राफा व्यवसायी मौजूद रहे।

8
176 views

Comment