logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 882 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार। समस्तीपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 882 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।

समस्तीपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण इकाई पटना की सूचना के आधार पर 05 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:10 बजे कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।
इस कार्रवाई के दौरान एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर NL01AF-5637) को पकड़ा गया, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कुल 882 लीटर शराब बरामद की, जिसमें—
Imperial Blue Grain Whisky (750 ml) की 384 बोतल (288 लीटर)
Royal Stag Superior Whisky (375 ml) की 744 बोतल (279 लीटर)
Imperial Blue Reserve Grain Whisky (375 ml) की 840 बोतल (315 लीटर)
बरामद शराब पर “FOR SALE IN PUNJAB ONLY” अंकित पाया गया, जो अवैध परिवहन को दर्शाता है।
मामले में ट्रक चालक सरफराज खान (25 वर्ष) और सह चालक मो. शाहिद (23 वर्ष), दोनों निवासी धनबाद (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस बल की अहम भूमिका रही।
यह कार्रवाई बिहार में शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन का एक और उदाहरण है, जिससे अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है

0
177 views

Comment