*स्कूल वाहनों पर सख्ती: अनफिट गाड़ियों पर कार्रवाई, मान्यता तक होगी रद्द*
*सहारनपुर* । जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख
*स्कूल वाहनों पर सख्ती: अनफिट गाड़ियों पर कार्रवाई, मान्यता तक होगी रद्द*
*सहारनपुर* । जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब स्कूलों में छोटे हाथी, पुरानी टाटा मैजिक और टैंपू जैसे अनफिट वाहन बिल्कुल नहीं चलेंगे। डीएम ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के तहत अब केवल फिट और मानक पूरे करने वाले वाहनों को ही स्कूल में चलने की अनुमति होगी। सभी वाहनों के चालक व परिचालक का प्रशिक्षित होना अनिवार्य किया गया है। साथ ही हर स्कूल वाहन में सीसीटीवी कैमरा लगाना भी जरूरी होगा, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा एक पोर्टल भी तैयार किया गया है, जिस पर सभी स्कूल वाहनों का पूरा रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा। बिना मानकों को पूरा किए किसी भी वाहन को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्कूल में अनफिट या डग्गामार वाहन संचालित होते पाए गए, तो संबंधित स्कूल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। प्रशासन द्वारा इसके लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है, जो समय-समय पर स्कूलों की जांच करेगी। डीएम ने सभी स्कूल संचालकों से नियमों का पालन करने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।