logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागदा पुलिस की बड़ी सफलता रात्रि गस्त में बिना लाइसेंस पिस्तौल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

नागदा पुलिस की बड़ी सफलता: रात्रि गश्त में बिना लाइसेंस पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज

नागदा। थाना नागदा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से बिना लाइसेंस की पिस्टल एवं जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2026 की रात्रि में उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान राजा जन्मेजय अस्पताल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविन्द उर्फ रिंकू भदौरिया (35) निवासी प्रकाश नगर, नागदा बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हथियार के स्रोत की जानकारी के लिए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

0
199 views

Comment