सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा के फायर ब्रांड नेता प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर के समर्थकों को निश्चित ही राहत मिली होगी
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में नवीन ठाकुर को सम्मान मंच पर मिला स्थान
👉सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा के फायर ब्रांड नेता प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर के समर्थकों को निश्चित ही राहत मिली होगी 👉दरअसल दो माह पूर्व सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक कार्यक्रम में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ही भाजपा के एक गुट विशेष ने नवीन ठाकुर को मंच पर स्थान नहीं दिया था ऐसे में नवीन ठाकुर सामान्य कार्यकर्ताओं के साथ मंच से नीचे दरी पर बैठे देखे गये थे जिसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रहा था जिसका असर अब यह हुआ की सोमवार को पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर सेलाकुई में आयोजित एक कार्यक्रम में नवीन ठाकुर विधायक सहदेव सिंह पुंडिर, दर्जाधारी भुवन विक्रम डबराल, जिला अध्यक्ष मिता सिंह आदि के साथ मंच पर बैठे देखे गये
👉 आपको बता दें सहसपुर के रहने वाले नवीन ठाकुर भाजपा संगठन के प्रदेश स्तरीय नेताओं में शुमार हैं और संगठन में अब तक प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व निभा चुके हैं इतना ही नहीं लोग उन्हें निकट भविष्य में सहसपुर सीट पर विधायक के रूप में देखने की मांग उठाते रहे हैं ऐसे में यहाँ भाजपा का एक गुट विशेष उनसे असहज देखा जाता है✍️