गुना पुलिस की पहल
🚨 गुना पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 🚨
नशा माफियाओं पर लगातार प्रहार जारी है।
🔥 फतेहगढ़ थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़
👉 01 आरोपी गिरफ्तार
👉 ₹75,000 मूल्य का गांजा बरामद
👉 तस्करी में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल जप्त
दिनांक 06 अप्रैल 2026 की प्रातः फतेहगढ़ थाना पुलिस की रात्रि गश्त टीम ने डोबरा रोड स्थित गौशाला के पास संदिग्ध गतिविधि पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा, जो इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल से भागने का प्रयास कर रहा था।
🔍 तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3.110 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
💰 कुल जप्त मसरुका की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000 है।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
⚠️ गुना पुलिस का संदेश:
नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
#GunaPolice #ActionAgainstDrugs #NashaMuktAbhiyan #MPPolice #CrimeControl