logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें: कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें: कलेक्टर

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। विशेष रूप से 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाए, ताकि मुरैना जिले का प्रदर्शन बेहतर हो सके। वे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित टाइम लिमिट बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, समस्त एसडीएम, नगर निगम आयुक्त, जिला अधिकारी, जनपद सीईओ, सीएमओ एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तर के अधिकारी सप्ताह में लंबित (पेंडेंसी) एवं प्राप्त आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन और टीएल पत्रकों का भी अधीनस्थ कर्मचारियों को बुलाकर त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी गांव-गांव जाकर समस्याएं सुनें, जिसके लिए विस्तृत कैलेण्डर जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन गांवों की समस्याएं सुनें और उसके बाद ग्रामीणों के बीच पहुंचकर चौपाल लगाएं, जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण, पाइपलाइन, ड्रेनेज सिस्टम, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया जाए। इसके लिए जिला एवं खंड स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों के सुधार के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी आवेदन प्राप्त किए जाएं। इसी प्रकार सब-हेल्थ सेंटरों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि विभागीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हितग्राहियों तक पहुंचे। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि वे स्कूलों में स्मार्ट क्लास, मध्यान्ह भोजन, भवन की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षाओं में पाठ्यक्रम की प्रगति, साइकिल, पुस्तक एवं गणवेश वितरण का भी अवलोकन करें।
कलेक्टर ने फूड सेफ्टी के सैंपल, ई-केवाईसी एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित प्राप्त आवेदनों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

इन तिथियों में गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी
कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंडवार अधिकारियों के भ्रमण का कैलेण्डर तैयार किया गया है—
26 अप्रैल — सबलगढ़ जनपद: रामपुरकलां, बमरोली, जलालगढ़
27 अप्रैल — पोरसा जनपद: रजौधा, अर्रोन, सिकेरा
28 अप्रैल — कैलारस जनपद: कोट सिरथरा, रीझोनी, किरावली
29 अप्रैल — अंबाह जनपद: कुथियाना, लहर, वीरपुर
30 अप्रैल — पहाड़गढ़ जनपद: धोंधा, गेहटोली, कुस्मानी
01 मई — जौरा विकासखंड: मैनाबसई, गणेशपुरा, टिकटोली गुर्जर
02 मई — मुरैना जनपद: मितावली, पढ़ावली एवं ऐंती

इन सभी तिथियों में संबंधित क्षेत्रों में खंड स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तर के अधिकारी भी पहुंचेंगे। वे अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगे और उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक दिवस अंतिम गांव में सायं 4 से 6 बजे तक चौपाल आयोजित कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

पटवारी सोमवार से गुरुवार तक रहेंगे फील्ड में

कलेक्टर ने जिले के समस्त पटवारियों को निर्देशित किया है कि वे सोमवार से गुरुवार तक अनिवार्य रूप से अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड विजिट पर रहेंगे। अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

41
1151 views

Comment