logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोविंद शुगर मिल्स, ऐरा में क्रशिंग सीजन 2025–26 का सफल समापन, रिकॉर्ड उत्पादन पर जताया आभार

लखीमपुर खीरी। गोविंद शुगर मिल्स, ऐरा में क्रशिंग सीजन 2025–26 का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस अवसर पर मिल प्रबंधन ने सभी संबंधित पक्षों—किसानों, कर्मचारियों और ट्रांसपोर्टरों—का दिल से आभार व्यक्त किया।

मिल द्वारा जारी संदेश के अनुसार, इस सीजन में 163.7 लाख क्विंटल गन्ने का सर्वकालिक रिकॉर्ड तथा 159.7 लाख क्विंटल का वित्तीय वर्ष रिकॉर्ड हासिल किया गया। प्रबंधन ने इसे केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक मेहनत, लगन और एकजुटता का परिणाम बताया।

संदेश में कहा गया कि इस सफलता के पीछे सभी विभागों की बेहतर योजना, मैदान में निरंतर मेहनत, किसानों का भरोसा और समर्पण, साथ ही समय पर अच्छी गुणवत्ता का गन्ना उपलब्ध कराना प्रमुख कारण रहे। इसके अलावा, ट्रांसपोर्टरों के दिन-रात के अथक प्रयासों को भी सराहा गया, जिन्होंने हर परिस्थिति में सहयोग दिया।

मिल प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह सभी का सहयोग मिलता रहेगा और नई ऊंचाइयों को हासिल किया जाएगा।

# विनय मिश्रा
# आल इंडिया मीडिया एसोसिशन
# बक्शी का तालाब, लखनऊ

9131 views

Comment
  • Vinay Kumar Mishra

    बहुत बहुत बधाई सभी को 💐