भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज़ में 8.15m की छलांग लगाकर किया शानदार शुरुआत ।
भारतीय एथलेटिक्स श्रृंखला में मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में 8.15 मीटर की छलांग लगाकर अपने सीजन की शानदार शुरुआत की। बेंगलुरु में 27 वर्षीय श्रीशंकर ने अपने चौथे प्रयास में 8 मीटर का आंकडा और एशियाई खेलों के लिए निर्धारित 7.91 मीटर का मानक पार करने वाले एकमात्र एथलीट बने।
पुरुषों की ट्रिपल जंप में पूर्व एशियाई चैंपियन अब्दुल्ला अबू बकर ने 16.82 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वेश कुशारे ने 2.23 मीटर की छलांग लगाकर पुरुषों की ऊंची कूद में जीत हासिल की। बरानिका एलंगोवन ने महिला पोल वॉल्ट में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि एंसी सोजान ने शैली सिंह को महज दो सेंटीमीटर के अंतर से हराकर महिला लंबी कूद का खिताब अपने नाम किया। पुरुषों के भाला फेंक में, बिबिन एंटनी ने 77.53 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ जीत हासिल की।
श्रृंखला की अगली प्रतियोगिता कल उदयपुर में होगी। इसके बाद संगरूर और रांची में अगले दौर के मुकाबले होंगे।