logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीता नवमी पर भव्य आयोजन की तैयारी, बैठक में बनी रूपरेखा


शाहगंज, जौनपुर।
आगामी सीता नवमी के उपलक्ष्य में वैदेही सखी शक्ति समिति द्वारा एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक रणनीति तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता नीतू मिश्रा ने की। इस दौरान समिति की सक्रिय सदस्य रीता जायसवाल, जो पूर्व में राष्ट्रीय सेविका समिति में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं, को नवनिर्वाचित जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। सभी ने उनका स्वागत करते हुए मुंह मीठा कराया और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों में अन्नपूर्णा गुप्ता, उमा जायसवाल, सरोज बरनवाल, गीता अग्रहरि, नीलम अग्रहरि के साथ ही रूबी जायसवाल, पंकज जायसवाल, स्वाति अग्रहरि, अंजू जायसवाल, अर्चना बरनवाल, नीलू अग्रहरि, रोशनी अग्रहरि, ममता जायसवाल, रजनी जायसवाल, शिल्पी मौर्य, प्रांजल गुप्ता, मंजू मिश्रा एवं रागिनी जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने सीता नवमी के अवसर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।

0
24 views

Comment