मैरा एवं पकरैल में पशु एवं मतस्य विभाग मंत्री, बिहार सरकार सुरेन्द्र मेहता के आगमन पर मछुआरों व ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत ।
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन संवाददाता मनोज कुमार शर्मा
गोगरी,खगड़िया 6 अप्रैल ।
=> पशु एवं मतस्य विभाग मंत्री ने मछली पालन हेतु मछली पालकों को मछली पालन सहायक किट देने का किया ऐलान ।
=> मछली पालकों से अधिकाधिक मछली पालन करने का किया आहवान ।
खगड़िया जिला अन्तर्गत गोगरी प्रखण्ड के मैरा एवं पकरैल पंचायत में बिहार सरकार के पशु एवं मतस्य विभाग मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता का आगमन हुआ ।ग्रामीणों ने मंत्री के आगमन पर उत्साह पूर्वक गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। काली स्थान मैरा में सभा का आयोजन कर पशु एवं मतस्य विभाग मंत्री सुरेंद्र मेहता ने सबोधन में मधुआरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से मछुआरों को मछली पालन हेतु एक किट सामग्री प्रदान की जाएगी जिसमें मछुआरों के लिए जाल, डेगची इत्यादि पाँच प्रकार की सामग्री रहेगी। साथ ही मछली को मंडी तक पहुँचाने हेतु टेम्पू भी प्रदान की जायेगी। मछली पलकों को मछली पालन हेतु तालाब निर्माण के लिए सरकार की ओर से सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी मंत्री श्री मेहता ने सभा में उपस्थित मछुआरों से अधिकाधिक मछली पालन करने का आह्वान किया। मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता के संबोधन को सूनकर उपस्थित जनसभा काफी उत्साहित हुए और सबों ने मिलकर मंत्री जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए नागरिक अभिनंदन किया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का पूर्णरूप से जागरूक होकर अवश्य लाभ उठाएं ।
मतस्य विभाग के पूर्व मंत्री सुबोध निषाद ने गैर कानूनी तरिके से अतिक्रमण युक्त तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मंत्री जी से अनुरोध किया।
मौके पर उपस्थित राजीव भाई पटेल ने मंत्री जी के समक्ष अनुरोध किया कि मैरा पंचायत की जनता को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में कठिनाइयों का अत्यधिक सामना करना परता है इसके लिए मैरा से गोछारी तक रोड निर्माण की माँग की साथ हीं खांड़ो धार पकरैल से झाझा तक सड़क को चौड़ीकरण करवाने की भी मांग की। इस पर मंत्री जी ने बिना देर किये त्वरित संज्ञान लेते हुए डी० डी० सी, खगड़िया व एक्सक्यूटिव को टेलीफोनिक माध्यम से वार्तालाप कर अनुरोध किया कि या तो अविलम्ब कार्य प्रारंभ कर सड़क चौड़ी करण किया जाय। या फिर यदि पूर्व के ठेकेदारी नियमों में किसी प्रकार की विसंगति है तो ठेकेदारी निरस्त कर पुनः नये सिरे से कार्य प्रारंभ करवाने का अनुरोध किया गया।
मैरा में समा समापन पश्चात मंत्री जी का गाँधी चौक पकरैल में आगमण हुआ जहाँ राजीव भाई पटेल, विनय निषाद, नेमो लाल निषाद, रविन्द्र सिंह, उमेष सिंह, मनोज पटेल, राजेश सिंह, इंदल कुमार निषाद,प्रह्लाद सिंह ,यशवीर कु.यादव,कृष्णदेव सिंह, डॉ. नरेश यादव ,रामशकल शर्मा ,प्रशांत कुमार, अशोक पासवान, प्रमोद कु.सिंह,सरपंच; जितेन्द्र साह ,अनील साह, विजय आनंद, पुलकित साह आदि ने हर्षोल्लास के साथ फूल माला व अंगवस्त्र प्रदान कर पशु एवं मतस्य विभाग मंत्री, बिहार सरकार सुरेन्द्र मेहता का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।