logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बंडा में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध रेत का काला कारोबार; खनिज विभाग ने कहा- 'किसी को नहीं मिली अनुमति'




*बंडा (सागर)।* एक ओर सरकार राजस्व वृद्धि के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर बंडा नगर में रेत के अवैध भंडारण और बिना लाइसेंस के व्यापार ने सरकार को लाखों के टैक्स का चूना लगा रखा है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की नाक के नीचे यह कारोबार फल-फूल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं।
RTI से खुलासा: बंडा में कोई भी रेत विक्रेता वैध नहीं
सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा सागर के पत्र क्रमांक 310/खनिज/2026 (दिनांक 13/03/2026) के अनुसार, वर्तमान में बंडा नगर के भीतर किसी भी व्यक्ति को रेत बेचने या उसके भंडारण (स्टॉक) की अनुमति या अनुज्ञप्ति प्रदान नहीं की गई है। इसके बावजूद नगर के हर कोने में रेत के अवैध ढेर देखे जा सकते हैं।
इन स्थानों पर चल रहा है अवैध भंडारण का खेल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के प्रमुख स्थानों पर अवैध रूप से रेत का स्टॉक किया जा रहा है: जैसे - विश्वनाथ महदेले मांडल स्कूल के बाजू में,बरा रोड पर सब स्टेशन के सामने राजा लोधी के द्वारा, सत्येंद्र राय(सत्तू) पिपरिया रोड के सामने,अक्कू चौधरी संजू पटवारी दुकान के पीछे भंडारण स्टाक, अनुरोध इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पीछे, अक्कू जैन का छोटा भाई पिपरिया रोड के पास,बरा चौराहे पर काम्प्लेक्स के पीछे,अतुल कुमार जैन बरा चौराहा पर,शेव जैन सून्नू मिस्त्री की गली में,बबलू राठौर मिलन होटल के सामने,बंटू जैन बांदरी रोड़ पर, बांदरी रोड़ पर अप्सरा के सामने, बंडा के जमुनिया रोड़ पर इंडियन गैस एजेंसी के बाजू में,शरद सोनी आशियाना ढाबा के सामने,बरायठा तिग्गडा के नीचे मानवेंद्र महुंना , छतपुरिया के द्वारा अवैध भंडारण बिना लाइसेंस बिना परमीशन की बेचीं जा रही हैं। वहीं विक्रेता 100फुट माल के पैसे लेते हैं और 70 फुट माल जनता को दिया जाता है जनता परेशान, जिम्मेदार मौन
नगर में जगह-जगह रेत से भरे ट्रकों के खड़े रहने और सड़कों पर रेत फैले होने के कारण आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि एसडीएम आरती यादव, तहसीलदार मोहित जैन और खनिज विभाग की अधिकारी अंकिता को इस मामले की पूरी जानकारी है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मामले की जानकारी के लिए जब एसडीएम बंडा से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

इनका कहना है

"इस संबंध में खनिज विभाग और बंडा एसडीएम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जो भी व्यक्ति अवैध तरीके से रेत बेच रहा है या जिसने बिना अनुमति भंडारण किया है, उन पर निश्चित रूप से वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।"
— संदीप जी.आर., कलेक्टर, सागर

0
0 views

Comment