logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिपोर्ट कार्ड के साथ मिला उपहार, तो बच्चों के चेहरे खिले।


*हरदोई*
सुरसा# विकास खंड के पचकोहरा स्थिति ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में सोंमवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरित किए गये।जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय आए बच्चों को रिपोर्ट कार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,जिसको पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा नेता अर्जुन सिंह व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी वसिष्ठ शुक्ला ने मां शारदे का पूजन कर की। विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज़ कराने पर शिवांश सिंह अचल सिंह व पुरषोत्तम राठौर को पुरस्कृत किया गया।वहीं विभिन्न कक्षाओं में अविनाश वर्मा कान्हा मिश्रा रागिनी पांडे रिया सिंह साक्षी व माधवी को व कक्षाओं में द्वितीय व तृतीय स्थान प्रापत करने वाले सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रधानाध्यापिका अर्चना ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने व उसकी पढ़ाई व व्यवहार पर पर विशेष ध्यान देने की बात कही ।और आए हुए अभिभावकों से समय समय पर बच्चों के पढ़ाई का मुल्याकन करने और अध्यापक से विचार-विमर्श की बात कही इस मौके पर अभिभावक व शिक्षक गण मौजूद रहे।

*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *

8
294 views

Comment