logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्राह्मण समाज पर अत्याचार के मुद्दे पर गरजा संगठन, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

जिला मऊगंज मध्यप्रदेश



मैं, ज्ञानेंद्र कुमार पांडे, AIMS मीडिया के माध्यम से भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा मऊगंज जिला महामंत्री माननीय योगी भारद्वाज जी से विशेष बातचीत की। इस महत्वपूर्ण चर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ माननीय अमित दुबे जी को भी शामिल किया गया।

बैठक के दौरान ब्राह्मण समाज की हर छोटी-बड़ी समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से समाज के साथ हो रहे अत्याचार, उनके अधिकारों के हनन और लगातार बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई मामलों में प्रशासन उचित कार्रवाई करने में असफल नजर आ रहा है, जिससे समाज में आक्रोश का माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

➡️ संदेश:

“अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना ही सच्चा धर्म है, और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।”

Aima मीडिया

ज्ञानेंद्र कुमार पाण्डेय

8855867120

72
4521 views

Comment