कानपुर व आसपास कल भी हालात खराब — अंधेरा, मच्छरों का प्रकोप, बिजली संकट से लोग बेहाल
कानपुर और आसपास के इलाकों में कल तेज़ आंधी और बारिश के बाद हालात आज भी सामान्य नहीं हो सके हैं। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ⚡🌧️
बिजली गुल रहने के कारण रातभर अंधेरा छाया रहा। उमस भरे मौसम में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है। 🦟
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिना बिजली के पंखे और कूलर बंद होने से गर्मी और उमस ने हाल बेहाल कर दिया है। साथ ही पानी की सप्लाई और मोबाइल चार्जिंग जैसी जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
कई जगहों पर लोग घरों के बाहर बैठकर रात गुजारने को मजबूर हुए।
बिजली विभाग पूरी कोशिश कर रहा है जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की। उनको बहुत बहुत धन्यवाद।