ओवरब्रिज लाइट विवाद पर सक्रिय हुए भाजपा नेता देवेंद्र सिंह देवड़ा, 15 दिन पूर्व सूचना की मांग
सियाणा (रामसिंह महेचा निकटवर्ती गांव )बागरा कस्बे के र
ओवरब्रिज लाइट विवाद पर सक्रिय हुए भाजपा नेता देवेंद्र सिंह देवड़ा, 15 दिन पूर्व सूचना की मांग
सियाणा (रामसिंह महेचा निकटवर्ती गांव )बागरा कस्बे के रेलवे ओवरब्रिज पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर सोमवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की। भाजपा नेता देवेंद्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (AEN) को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
देवड़ा ने स्पष्ट रूप से कहा कि विभागीय लापरवाही तथा PWD और विद्युत विभाग के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। रात के समय ओवरब्रिज पर अंधेरा रहने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में प्रमुख मांग रखते हुए देवड़ा ने कहा कि भविष्य में यदि बिजली बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा जाना हो, तो कम से कम 15 दिन पूर्व ग्राम पंचायत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को लिखित सूचना दी जाए। इससे समय रहते बिल जमा कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी और इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न नहीं होगी।
विद्युत विभाग के AEN ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइटों को सुचारू कर दिया जाएगा तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।
इस दौरान सरपंच सत्यप्रकाश राणा, रमेश माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।