मोहनगढ़ में परिचय संगम 2026 के पोस्टर का विमोचन, समाजजनों से अधिक पंजीकरण का आह्वान :-
- - - - - ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन की पहल, “समय पर विवाह कराओ, परिवार बढ़ाओ” का संदेश
मोहनगढ़(जैसलमेर) - श्री ब्रह्मक्षत्रिय मारवाड़ी खत्री एसोसिएशन महासभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले परिचय संगम 2026 के पोस्टर का विमोचन रविवार को मोहनगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच लक्ष्मणदास खत्री ने किया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें माणक लाल, बाबूलाल, ताराचंद, पुखराज, जयकिशन, जेठमल, दयानंद, ओमप्रकाश, खेराजमल, विशाल खत्री, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार और अशोक कुमार सहित मातृशक्ति की भी सक्रिय भागीदारी रही। पूर्व सरपंच लक्ष्मणदास खत्री ने समाजजनों को संबोधित करते हुए “समय पर विवाह कराओ, परिवार बढ़ाओ” का संदेश दिया। उन्होंने परिचय संगम 2026 को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-जोल बढ़ाने के साथ ही योग्य वर-वधु के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।