logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चांधन में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न



- - - भाजपा नेताओं ने संगठन की विचारधारा, इतिहास और कार्यप्रणाली पर किया मार्गदर्शन

मोहनगढ़(जैसलमेर) - क्षेत्र के भाजपा चांधण मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। भाजपा चांधन मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हमीरा ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन जिला महामंत्री संतोष पालीवाल ने भाजपा के इतिहास, विकास यात्रा एवं संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम सिंह नाचना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, मूल सिद्धांतों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। समापन समारोह में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोपाल सिंह बड़ला, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह हमीरा, जिला उपाध्यक्ष कोजराज सिंह, सुनिता भाटी, करूणा कंवर, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता उमेदाराम ईणखिया एवं जिला मंत्री श्रवण पूनिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में रिड़मल सिंह, विजय सिंह धायसर, दुर्ग सिंह, भीमाराम सोढ़ाकोर, सांवल सिंह डेलासर, समुंद्र सिंह जावंध, हरि सिंह करमा, जबर सिंह, रेवंत सिंह चाधण, राणीदान सिंह, हरभजन सिंह हमीरा, मूलाराम सगरा, फकीर सिंह, गिरधर सिंह सांवला, सवाई सिंह रिदवा, मूल सिंह भैरवा, मानाराम, शैतान सिंह बासनपीर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन ग्वालदास सांवल द्वारा किया गया।

0
5 views

Comment