logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मथुरा में तेज रफ्तार पिकअप ने श्रमिक को कुचला: काम न मिलने पर लौट रहा था घर, ड्राइवर फरार

एआईएमए मीडिया
रिपोर्टर प्रभारी शुभम सोनी
मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में सादाबाद मार्ग पर डाक बंगला के पास रविवार रात सड़क हादसा हो गया। मजदूरी की तलाश में आए एक श्रमिक को काम नहीं मिला था। वह अपने गांव लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार मैक्स पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में 46 वर्षीय संजय, निवासी ग्राम मई, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बलदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के भाई बंटू ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। परिवार ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

4
89 views

Comment