साकची में ‘गंभीर टायर हाउस एंड कार एसेसरीज’ , 40 साल के भरोसे के साथ वन-स्टॉप कार सॉल्यूशन
जमशेदपुर:शहर के साकची क्षेत्र में स्थित मेसर्स गंभीर टायर हाउस एंड कार एसेसरीज और यौनकर्स अब एक नए और आधुनिक रूप में ग्राहकों के सामने आए हैं। वर्षों से अपनी सेवा, गुणवत्ता और भरोसे के लिए पहचान बना चुके इन प्रतिष्ठानों ने अब खुद को अपग्रेड करते हुए कार मालिकों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में विकसित किया है। यहां अब म्यूजिक सिस्टम से लेकर टायर और कार सजावट से जुड़े सभी जरूरी सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
दुकान के संचालक सतनाम गंभीर ने बताया कि उनका व्यवसाय पिछले 40 वर्षों से जमशेदपुर में लगातार ग्राहकों की सेवा करता आ रहा है। इस दौरान उन्हें शहरवासियों का अपार स्नेह और विश्वास मिला है। इसी भरोसे को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने प्रतिष्ठान को नए रूप में तैयार किया है, ताकि ग्राहकों को पहले से बेहतर सुविधा और आधुनिक सेवाएं मिल सकें।
उन्होंने जानकारी दी कि अब यहां कार के लिए अत्याधुनिक म्यूजिक सिस्टम, एंड्रॉयड स्क्रीन, सीट कवर, स्टिकर, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज, केबल, स्क्रीन के साथ-साथ हर प्रकार के टायर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को अब अलग-अलग दुकानों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यहां उनकी हर जरूरत का समाधान एक ही जगह पर मौजूद है।
वहीं, मिंडा के साथ अब यौनकर्स और फोकल जैसी नामी कंपनियों के उत्पादों को भी जोड़ा गया है, जिससे यह और भी आधुनिक वन-स्टॉप कार एक्सेसरीज हब बन गया है। यहां ग्राहकों को कार सजावट और तकनीकी सुविधाओं से जुड़े सभी आधुनिक और ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दुकान प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने अपने कलेक्शन में लेटेस्ट ट्रेंड और नई तकनीक को शामिल किया है, ताकि ग्राहक अपनी कार को आधुनिक और आकर्षक बना सकें।
सतनाम गंभीर और अन्य संचालकों ने कहा कि बदलते समय के साथ ग्राहकों की पसंद और जरूरतों में तेजी से बदलाव आ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले और भरोसेमंद उत्पादों को अपने स्टोर में शामिल किया है। उनका उद्देश्य है कि हर ग्राहक को बेहतर क्वालिटी के साथ उचित कीमत पर सामान मिल सके।
कीमतों को लेकर भी खास ध्यान रखा गया है। संचालकों का कहना है कि ग्राहकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए सभी उत्पाद बाजार की तुलना में किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे हर वर्ग के लोग अपनी कार को बेहतर और स्टाइलिश बना सकते हैं।
अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह से पिछले 40 वर्षों में जमशेदपुर के लोगों ने उन्हें प्यार और समर्थन दिया है, आगे भी उनका यही भरोसा कायम रहेगा और वे ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देते