जग्गी हत्याकांड: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
छत्तीसगढ़ के चर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में बड़ा फैसला सामने आया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
यह मामला वर्ष 2003 में NCP नेता रामावतार जग्गी की हत्या से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें वर्ष 2007 में जोगी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए जोगी को दोषी करार दिया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
कोर्ट ने अपने आदेश में पूर्व के फैसले को निरस्त करते हुए सजा पर अमल के लिए निर्देश भी जारी किए हैं।
#BreakingNews #Chhattisgarh #HighCourt #Justice#Amitjogi