logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थीयो का अभिनन्दन

न्यू मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल डागा बाजार जोधपुर (राज)में आज वर्ष 2026 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित में विद्यालय के विज्ञान वर्ग कला वर्ग वाणिज्य वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंक लाकर विद्यार्थियों ने विद्यालय का परचम फहराया इस दौरान विद्यालय में भव्य अभिनंदन आयोजन किया गया जिसमें सभी होनहार छात्रों का मंगल तिलक लगाकर पुष्प पहाड़ द्वारा स्मृति चिन्ह देखकर अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित बोहरा ने अपने उद्बोधन में बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा सभी विषय अध्यापकों द्वारा किया गया सहयोग सकारात्मक रूप से करने पर उन्हें आभार व्यक्त किया विद्यालय के प्रवक्ता श्री अनूप पुरोहित ने कार्यक्रम का संचालन किया इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों शांति केला, राखी बिस्सा, मीनाक्षी गौड़, अनूप रामदेव तथा सभी उपस्थित अध्यापकों ने इस दौरान अपने जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुए विचार व्यक्त किया अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी का आभार प्रकट किया।

3
99 views

Comment