logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीषण गर्मी में यात्रियों प्यास से राहत



भीषण गर्मी में यात्रियों को प्यास से राहत, बहुचरा माता सेवा समिति, बुरहानपुर स्टेशन पर निःशुल्क जल वितरण
रिपोर्ट -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर, 05 अप्रैल 2026: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए बहुचरा माता सेवा समिति द्वारा मानवता की सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। आज दोपहर बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर समिति के सदस्यों द्वारा यात्रियों को तेज धूप और गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से निःशुल्क ठंडे जल का वितरण किया गया।

समिति के प्रवक्ता मनोज सुगंधी ने बताया कि इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री उमेश सुगंधी, उपाध्यक्ष श्री शिव कुमार गोविंजीवाला, श्रीमती मनीषा बेन शाह, सचिव निलेश कुमार दलाल, सह सचिव श्री अनिल शाह, कोषाध्यक्ष श्री हरीश पटेल सहित समिति के सदस्य श्री अरुण सुगंधी, श्री गिरीश पटेल, श्री वीरेंद्र शाह, दसरथ शाह एवं अन्य अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों ने समिति के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समिति के समस्त पदाधिकारियों ने इस पुनीत कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया। पदाधिकारियों का मानना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इस भीषण तपिश में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य लाभ है। राष्ट्रीय एवं समाज हित में किए गए इस कार्य से न केवल यात्रियों को राहत मिली, बल्कि समाज में सेवा का एक सकारात्मक संदेश भी गया।

1
132 views

Comment