भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 43 बकरियों सहित 4 तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्ट: Msayeed
लबहराइच। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 42वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 4 तस्करों को 43 बकरियों के साथ गिरफ्तार किया है।
कमांडेंट गिरीश चंद पाण्डेय के निर्देशन में 6 अप्रैल की रात सीमा चौकी पञ्च पोखरी के जवानों ने नाका ड्यूटी के दौरान संदिग्ध गतिविधि देख चार व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बकरियों को नेपाल से तस्करी कर रुपैडिहा बाजार में बेचने ले जा रहे थे। सभी आरोपी थाना रुपैडिहा क्षेत्र के निवासी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि बरामद बकरियों को काजी हाउस भेजा गया।